गुरुग्राम से इन लोगों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बिना कनेक्शन मिलेगा LPG गैस सिलेंडर

गुरुग्राम  | बढ़ती LPG गैस सिलिंडर की दिक्कत को देखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. बता दें कि गुरुग्राम में अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलना पहले से काफी आसान हो गया है क्योंकि यहां 5 किलोग्राम के FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलिंडर बिना किसी कनेक्शन के उपलब्ध कराएं जा रहे है. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो किराए के मकानों में रहते है या फिर छोटे परिवार की वजह से खपत कम है.

Gas Cylinder

बिना कागजी प्रक्रिया के मिलेगा सिलिंडर

गुरुग्राम में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते है, जिनके लिए बड़ा सिलिंडर लेना या कनेक्शन लेना संभव नहीं होता है. ऐसे में उन्हें 5 किलो का छोटा सिलिंडर मिलने से काफी राहत मिलेगी और यह उनके लिए काफी किफायती और सुविधाजनक भी होगा. इसके साथ ही यह सिलिंडर बिना किसी कागजी कार्यवाही के आसानी से मिल जाता है. जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस छोटे सिलिंडर की कीमत भी कम है. आप 5 किलो FTL कनेक्शन गैस सहित 1500 से 1600 रुपए के बीच इसे खरीद सकते है. इस कीमत में सिलिंडर और गैस दोनों शामिल है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की काव्या ने समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए बनाया नया रिकॉर्ड, जेली फिश के हमले भी नहीं तोड़ पाए हौसला

रिफिलिंग की कीमत मात्र 600 रूपए

इस योजना के तहत, उपभोक्ताओं को पारंपरिक घरेलू गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होती. वे सिर्फ 5 किलो का सिलिंडर खरीद सकते है और जरूरत पड़ने पर उसे रिफिल करा सकते है. खास बात यह है कि रिफिलिंग की कीमत लगभग 600 रूपए रखी गई है, जो आम आदमी के लिए काफी किफायती मानी जा रही है. इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी ऐजेंसियों को निर्देश दिए है कि वे इस योजना का व्यापक विस्तार करें ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.