हरियाणा में बुजुर्ग उठाए इस योजना का फायदा, हजूर साहिब नांदेड़ की मुफ्त यात्रा कराएगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा में बुजुर्गो के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जो बुजुर्ग धार्मिक स्थलों पर जाने के इच्छुक हैं लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते मजबूरन घर ही रह जाते हैं, ऐसे लोगों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकार द्वारा बुजुर्गो के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ चलाई गई है जिसके तहत 5 मई को हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए कुरुक्षेत्र से स्पेशल ट्रेन रवाना होगी.

Bujurg

15 अप्रैल तक करें पंजीकरण

सीएम नायब सैनी इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे. इस योजना का लाभ उन्हीं बुजुर्गो को मिलेगा जिनकी आयु 60 साल से ज्यादा हैं और फैमिली इनकम 1.80 लाख रुपए से कम हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर 15 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करना होगा.

पूरा खर्च उठाएगी सरकार

इस नि:शुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी CSC सेंटर या अपने स्मार्टफोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस योजना के तहत, वरिष्ठ नागरिक को एक सहायक को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति रहेगी.

यह भी पढ़े -  गैस किल्लत के बीच हरियाणा में बढ़ा PNG का दायरा, नए कनेक्शन का बड़ा आंकड़ा आया सामने

यात्रियों के रहने, खाने- पीने, ठहरने से स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी. इस योजना के तहत तीर्थ स्थलों पर जाने वाले बुजुर्गो का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी. पंजीकरण की सूचना जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में देनी जरूरी होगी.

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र से हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली यह ट्रेन पानीपत, सोनीपत और नई दिल्ली सहित कई अन्य स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से इस यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गो को इन्हीं स्टेशनों से ट्रेन में सवार होना पड़ेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.