गुरुग्राम में मरीजों को मिलेगी राहत, सिविल अस्पताल में एक घंटा पहले शुरू होगी ओपीडी

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लोगों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें यहां नागरिक अस्पताल में OPD (आउट पेशेंट विभाग) के समय में बदलाव किया गया है. यह नया बदलाव 16 अप्रैल से लागू होगा, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा. यह बदलाव मौसम और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया गया है.

Hospital OPD

OPD एक घंटा पहले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब अस्पताल में सुबह की OPD पहले से जल्दी शुरू होगी. सुबह की OPD का समय 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का रहेगा. पहले की तुलना में OPD को 1 घंटा पहले शुरू किया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में गर्मी में अधिकतम मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

अस्पताल में शाम की OPD के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. शाम की OPD पहले की तरह ही शाम 4 बजे से 6 बजे तक जारी रहेगी. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो दिन में कार्य में व्यस्त होने के कारण अस्पताल नहीं आ पाते.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम की सबसे बिजी रेलवे लाइन पर बनेगा नया फ्लाइओवर, इन इलाकों को पहुंचेगी सहूलियत

मौसम के अनुसार समय परिवर्तन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि OPD समय में यह बदलाव साल में दो बार किया जाता है क्योंकि मौसम के अनुसार समय परिवर्तन से मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी. इस बदलाव के अनुसार ही सभी स्टाफ को सूचना दे दी गई है और नोटिस भी लगा दिया गया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर ने बताया कि यह बदलाव आने वाले 6 महीनों तक लागू होगा. उन्होंने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग आते है. ऐसे में इस बदलाव से भीड़ नियंत्रित होगी और मरीजों को जल्दी उपचार उपलब्ध होगा. उन्होंने मरीजों से अपील की है कि नए समय के अनुसार ही अस्पताल आए, ताकि बाद में परेशानी ना हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.