गुरु और शुक्र बनाएंगे त्रिएकादश योग, 13 अप्रैल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

ज्योतिष | देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति को नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. जिन राशि के जातको पर गुरु ग्रह मेहरबान होते हैं, वे शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतरीन कार्य करते हैं. गुरु ग्रह को ज्ञान- भाग्य- संतान- समृद्धि- धर्म- शिक्षा- धन -विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब भी यह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Jyotishi

गुरु और शुक्र का विशेष संयोग

इस साल गुरु ग्रह अतिचार गति से आगे बढ़ रहे हैं. आमतौर पर गुरु एक साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, परंतु इस साल वह दो से तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे जिस वजह से अपने आप में साल 2026 काफी खास हो जाता है. मौजूदा समय में गुरु की बात की जाए, तो मिथुन राशि में मार्ग अवस्था में विराजमान है. वह इस राशि में रहकर मेष राशि में विराजमान शुक्र के साथ 60 डिग्री कोण पर होंगे जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण करेंगे.

13 अप्रैल को 1:48 पर शुक्र गुरु एक दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, इसी स्थिति की वजह से त्रिएकादश योग का निर्माण होगा. इस योग का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

13 अप्रैल से शुरू होगा अच्छा समय

वृषभ राशि: शुक्र और गुरु का 60 डिग्री का कोणीय संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा, सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का भी आपको सहयोग मिलेगा, आप अपने लक्षयों को पाने के लिए पूरी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे और आपको सफलता भी मिलेगी. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है, इस अवधि में आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Munch Chocolate वाले भगवान, भारत के इस मंदिर में चढ़ती है चॉकलेट; वजह बेहद खास

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का त्रिएकादश योग काफी अच्छा साबित होगा. गुरु 11वें भाव में मार्गी होंगे और शुक्र 9वें भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, अचानक से धन प्राप्ति के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे. अप्रत्याशित स्रोतों से भी आपको सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे, लंबे समय से जितनी भी परेशानियां चली आ रही थी वह अब समाप्त हो जाएगी. आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि: गुरु सप्तम भाव में मार्गी होंगे और शुक्र पांचवे भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में जितनी भी परेशानियां चल रही थी, अब वह एक-एक करके समाप्त हो जाएंगी. विवाह के भी आपको बेहतरीन प्रस्ताव मिलने वाले हैं, कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, गुरु की सातवी दृष्टि लग्न पर पड़ने से आप नौकरी के क्षेत्र में काफी बेहतरीन कार्य करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.