हरियाणा में नगर निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को वोटिंग; इस तारीख को आएंगे नतीजे

चंडीगढ़ | हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है. हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा. वहीं, कई जिलों में पंचायतों के उपचुनाव भी स्थानीय निकाय चुनावों के साथ ही होंगे.

Chunav

यह रहेगा शेड्यूल

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 15 अप्रैल को नामांकन नोटिस जारी किया जाएगा. 21-25 अप्रैल तक चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. वहीं, 27 अप्रैल को नामांकन- पत्रों की जांच होगी. इसी दिन उम्मीदवार अपना नामांकन- पत्र वापस ले सकते हैं. इसी तारीख को चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने आगे बताया कि 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. यदि किसी जगह पर किसी कारणवश दोबारा मतदान की नौबत आई तो 12 मई को मतदान होगा. 13 मई को मतदान का परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के वोटों की गिनती वोटिंग के दिन ही होगी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

EVM से होगी वोटिंग

राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि वोटिंग की घोषणा होने के साथ ही सभी जगहों पर चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को अब केंद्रीय चुनाव आयोग के तय दरों के बराबर मानदेय मिलेगा. वोटिंग ईवीएम मशीन से होगी लेकिन वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा. जिनकी चुनाव ड्यूटी लगी हुई है उन कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.