स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, 9 सदस्यीय घोषणा- पत्र कमेटी गठित

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग द्वारा कल शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक 10 मई को मतदान होगा. वहीं, चुनाव का शेड्यूल घोषित होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी- अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.

Congress INC

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की बात करें तो स्थानीय मुद्दों पर घोषणा- पत्र तैयार करने के लिए पार्टी द्वारा झज्जर से विधायिका गीता भुक्कल के नेतृत्व में घोषणा- पत्र कमेटी गठित की गई है. इस कमेटी में उनके साथ 9 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है जो चुनावी क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों के हिसाब से घोषणा- पत्र तैयार करने का काम करेंगे.

घोषणा- पत्र कमेटी का गठन

विधायिका गीता भुक्कल की अध्यक्षता में गठित की गई घोषणा- पत्र कमेटी में जिन सदस्यों को जगह दी गई है उनमें नूंह विधायक आफताब अहमद, रोहतक विधायक बीबी बत्रा, AICC अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व MLA जसबीर मलौर, मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ नेता तरूण चुघ, सतीश तेजली और जयवीर अंतिल शामिल हैं.

गीता भुक्कल ने बताया कि घोषणा- पत्र तैयार करने के लिए 15 अप्रैल को Joom Meeting का आयोजन होगा जिसमें सभी सदस्य प्रारंभिक बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. उसमें आए सुझावों के अनुसार GMail और WhatsApp नंबर जारी किए जाएंगे जिसके माध्यम से आमजन भी अपने सुझाव भेज सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में हजारों लोगों के घर का सपना पूरा करेगी सरकार, इस योजना को दी मंजूरी

सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी

कांग्रेस पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा. ऐसे में इन चुनावों का राजनीतिक दृष्टिकोण और ज्यादा बढ़ गया है. साथ ही, पार्टी इन चुनावों के जरिए अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देख रही है क्योंकि तीनों ही निगम के चुनाव GT रोड बेल्ट से आने वाले शहरों में हो रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.