गुरुग्राम शहर से दूर होगी पानी की किल्लत, जल्द शुरू होगी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की 2 नई यूनिट

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि हर साल पानी की किल्लत झेलने वाले इस शहर को अब जल संकट से मुक्ति मिलने वाली है, क्योंकि गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने जल आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी कर ली है. यहां नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की यूनिट शुरू होने जा रही है, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.

Water

5वीं यूनिट चालू

GMDA अधिकारियों ने बताया कि चंदू – बुढ़ेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की 5वीं यूनिट जून तक चालू हो जाएगी. यह यूनिट रोजाना करीब 100 MLD अतिरिक्त पानी सप्लाई करेगी. इसके शुरू होने के बाद शहर की कुल जल शोधन क्षमता लगभग 770 MLD तक पहुंच जाएगी, जो गर्मियों में बढ़ने वाली पानी की मांग को पूरा करेगी.

अधिकारियों के अनुसार जून 2026 से अप्रैल 2028 के बीच चंदू- बढ़ेड़ा और बसई प्लांट में नई यूनिटों के माध्यम से कुल 300 MLD अधिक पानी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे लाखों लोगों को टैंकर और भूमिगत जल पर निर्भरता से राहत मिलेगी.

दिसंबर तक चालू होगी छठी यूनिट

अधिकारियों के अनुसार चंदू प्लांट की छठी यूनिट को मंजूरी मिल चुकी है. यह यूनिट 2027 तक चालू होने की उम्मीद है और इस पर लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत संभव है. इससे शहर में जल आपूर्ति ओर मजबूत होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम की सबसे बिजी रेलवे लाइन पर बनेगा नया फ्लाइओवर, इन इलाकों को पहुंचेगी सहूलियत

शहर के दूसरे प्रमुख स्रोत बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी चौथी यूनिट स्थापित की जाएगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह परियोजना लगभग 160 करोड़ रुपए की लागत से अप्रैल 2028 तक पूरी होने की संभावना है.

मांग और पूर्ति में अंतर होगा कम

अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम में गर्मियों के दौरान पानी की मांग 750MLD तक पहुंच जाती है. फिलहाल चंदू – बढ़ेड़ा और बसई प्लांट मिलकर गुरुग्राम को करीब 650 MLD पानी उपलब्ध कराते है. इस अंतर के कारण कई इलाकों खासकर नए सेक्टरों और हाईराइज सोसाइटियों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन नई यूनिट शुरू होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.