ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. 11 मई को ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे और 20 जून तक यही विराजमान रहेंगे. वही सूर्य देव 15 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 15 मई तक वह इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं.

30 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मई तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे. मेष राशि में तीनों ग्रहों के विराजमान होने की वजह से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.
मई महीने में कई बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
ऐसे में सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा और सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इन दोनों राजयोग का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
21 अप्रैल को देवताओं के गुरु बृहस्पति गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे. इस राजयोग के बनने से वृष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. 15 मई को व्यापार के दाता कहे जाने वाले बुध शुक्र की राशि में प्रवेश करेंगे, इसका प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है.
मई महीने में चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी अच्छा रहेगा, इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, नौकरी पैसा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापारियों के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान आपको मान सम्मान मिलेगा, सूर्य देव के प्रभाव से आपको कई कार्यो में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए सारे कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे. इस दौरान करियर में भी आपको बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी और जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य- मंगल और बुध का त्रिग्रही योग बनाना काफी अच्छा साबित होगा. यह योग आपकी राशि के कर्म स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान आपको करियर और कर्म क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. साथ ही नौकरी में प्रमोशन, सैलरी में इंक्रीमेंट या जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. व्यापार करने वालों के लिए समय काफी अच्छा है, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.