मई महीने में होगी गुरु और शुक्र की युति, गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगा इन 4 भाग्यशाली राशियों का भाग्य

ज्योतिष | मई का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस दौरान आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देने वाले हैं. शुक्र ग्रह को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, यह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इस समय शुक्र मेष राशि में विराजमान है, मई महीने में वह राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Jyotishi

इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है. ऐसे में शुक्र और गुरु की युति की वजह से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है.

शुक्र और गुरु बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग

शुक्र ग्रह को दैत्यों के गुरु के अलावा भोग- विलास- विवाह- धन -वैभव आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. दूसरी ओर देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति को ज्ञान- भाग्य -संतान आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में गुरु और शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग कुछ जातकों की कुंडली में अपार सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा लाने में बेहतरीन साबित होने वाला है. इसके अलावा, ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायता मिलने वाली है.

काफी खास रहेगा मई का महीना

मेष राशि: शुक्र और गुरु तीसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातक अपने आप को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. बातचीत में आकर्षक व प्रभावशीलता बढ़ेगी, समाज में भी मान सम्मान बढ़ेगा. बृहस्पति की 9वीं दृष्टि आपके 11वें भाव पर पड़ती हुई दिखाई दे रही है. रुके हुए प्रमोशन इनकम में बढ़ोतरी के योग दिखाई दे रहे हैं, नौकरी पैसा लोगों को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. व्यापार के लिहाज से समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  11 मई को बनेगा लाभ दृष्टि योग और मंगल का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि: गजलक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, अब आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आय के नए- नए रास्ते खुलेंगे, जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. जल्द ही, आप किसी मांगलिक कार्य में भी शामिल हो सकते हैं. घर- परिवार में भी खुशियों भरा माहौल बना रहेगा.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से जो भी काम रूके हुए थे, अब वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस राशि के 12वें भाव में शुक्र और गुरु विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इनकी कई सारी इच्छाएं पूरी होने वाली है. हालांकि, इस अवधि में बेकार के खर्चों से भी आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होते हुए दिखाई देंगे. मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा, वाहन संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. पारिवारिक जातको के लिए समय काफी अच्छा रहेगा आपको कोई क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.