ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. यह हर 15 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसके राशि परिवर्तन का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह को व्यापार- शिक्षा- बौद्धिक क्षमता- तर्क वितर्क आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब भी यह अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
22 अप्रैल को बुध ग्रह स्वयं के नक्षत्र रेवती में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद 30 अप्रैल को सुबह 6:55 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन करके अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. आकाश मंडल के 27 नक्षत्र में से 27वा और अंतिम नक्षत्र है. इसकी राशि मीन मानी जाती है. इस नक्षत्र के स्वामी देव गुरु बृहस्पति है. इस समय बुध अपनी नीच राशि में ही विराजमान है, लेकिन मिथुन राशि में गुरु के होने की वजह से नीच भंग राजयोग का निर्माण भी हो रहा है. बुध की इस स्थिति में बदलाव करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
22 अप्रैल से बदलेगी किस्मत
वृषभ राशि: बुध का रेवती नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए कई महीनो में काफी खास होने वाला है. बुध इस राशि के 11वें भाव में विराजमान रहेंगे, ऐसे में लंबे समय से जितनी भी परेशानियां थी अब वह दूर हो जाएगी. नीच भंग राजयोग के कारण आपकी इनकम में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करते हुए दिखाई देने वाले हैं, संतान की शिक्षा का प्रदर्शन भी काफी बेहतरीन रहने वाला है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, किस्मत का आपको पूरा साथ मिलने वाला है. नीचभंग राजयोग बनने के कारण आपका भाग्य उदय होगा. विदेशी यात्रा का सपना पूरा हो सकता है. इसके अलावा, शिक्षा के भी आपको कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आप अपने आप को साहस और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. करियर की बात की जाए तो विदेशी संस्थानों में आपका एडमिशन हो सकते हैं.
कुंभ राशि: बुध के रेवती नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा, लंबे समय से परिवार के बीच चल रहा वाद विवाद समाप्त हो जाएगा. बुध दूसरे या धन भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले है, कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होती हुई दिखाई दे रही है. जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होगा, आपको कई क्षेत्र में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.