दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा गुरुग्राम का यह इलाका, 7 करोड़ से लगेगी 5 हजार स्ट्रीट लाइटें

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर क्षेत्र की रातें दूधिया रोशनी से जगमग होने जा रही है. बता दें कि नगर निगम ने मानेसर क्षेत्र में 20 वार्डों में लगभग 5 हजार नई स्ट्रीट लगाने की योजना तैयार की है, जिससे अंधेरी जगहों में उजाला होगा और लोगों की सुरक्षा भी बेहतर होगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

street light

करीब 7 करोड़ रुपए खर्च

इस परियोजना पर करीब 7 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे. नगर निगम की इलेक्ट्रिकल शाखा द्वारा यह कार्य कराया जाएगा. इसके लिए नगर निगम दोनों डिविजन में इन लाइटों को लगाया जाता है. इन लाइटों को जलाने के लिए सेंट्रल प्वाइंट्स बनाने की योजना भी है.अंधेरा होते ही लाइटों को अपने आप एक साथ जलाया जाएगा. इससे यहां लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

यह लाइटें सिकंदरापुर भाड़ा, नखरौला, गढ़ी हरसरू, वजीरपुर और मानेसर क्षेत्र समेत कई इलाकों में लाइटें लगाई जाएगी. स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम एक एजेंसी को सौंपा जाएगा, जो पोल, केबल और कंट्रोल पैनल सहित पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी. इससे न केवल नागरिकों बल्कि वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी.

अंधेरी रातों से मिलेगी राहत

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय इन क्षेत्रों में काफी अंधेरा रहता है. अब लाइटें लगने से पूरा रास्ता रोशन होगा. इससे न केवल वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा की भावना बढ़ेगी.

यहां पर्याप्त रोशनी ना होने के कारण सड़क हादसों का खतरा भी ज्यादा रहता है. अब इन क्षेत्रों पर पूरी तरह स्ट्रीट लाइटें लगने से रात में दृश्यता बेहतर होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.