ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 19 अप्रैल यानी आज शुक्र ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव कर चुके हैं, इस दौरान इन्होंने मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश किया है और अगले एक महीने तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश
जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलता है. शुक्र के राशि परिवर्तन से चार राशियों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
आज से शुरू हुआ इन 4 राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी बेहतर रहने वाला है, अब काम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, पैसों के मामलों में भी पहले से बेहतर स्थिति होती हुई दिखाई दे रही है. आप लंबे समय से अगर कोई कार्य कर रहे थे और आपको उसमें सफलता नहीं मिल पा रही थी, तो अब आपको उसमें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आपको आगे बढ़ाने के कई सारे मौके मिलने वाले हैं. खासकर पढ़ाई और करियर में समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, जो लोग बाहर पढ़ाई या काम के सिलसिले में जाने की प्लानिंग कर रहे थे अब आपको उसमें सफलता मिलेगी. परिवार का साथ भी आपके लिए काफी कार्य आसान बना देगा.
कुंभ राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों पर मिला-जुला प्रभाव मिलने वाला है. परिवार का माहौल पहले से बेहतर होगा. जल्द ही, आप कोई बड़ा फैसला लेंगे वाहन या घर भी खरीद सकते हैं. काम के सिलसिले में भी अब धीरे- धीरे सुधार देखने को मिलने वाला है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, इस दौरान आपके नए लोगों से संपर्क बनेंगे. बातचीत या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, पैसों के मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर होगी. रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.