फरीदाबाद की इस कॉलोनी के लिए 10 साल बाद आई खुशखबरी, सवा करोड़ से बनेगी यह सड़क

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद शहर की गांधी कालोनी के निवासियों को 10 साल बाद सुकून भरी खबर मिली है. यहां नगर निगम की ओर से जर्जर हालत में पहुंच चुके पैरीफेरी रोड की लंबे समय बाद सुध ली गई है. अब इस सड़क मार्ग के अधूरे हिस्से के निर्माण कार्य को 1.14 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा.

Sadak Road

खस्ताहाल सड़क मार्ग की स्थिति

NIT- 5 के भगत सिंह चौक से होते हुए यह सड़क गांधी कालोनी से गुजरते हुए सेक्टर-21A की ओर जाती है. NIT और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से आने वाले लोग सूरजकुंड रोड जाने के लिए भी इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल, NIT स्थित भगत सिंह चौक से सेक्टर- 21 A की तरफ जाने वाली सड़क बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है.

सड़क का ज्यादातर हिस्सा गढ्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे लोगों को आवागमन करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. इसी परेशानी से बचने के लिए लोगों ने अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों से सफर करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

लंबे समय से था इंतजार

करीब 10 साल पहले तत्कालीन विधायिका सीमा त्रिखा के कार्यकाल में इस सड़क मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगने पर इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी. भगत सिंह चौक के आगे थोड़ा सा हिस्सा बनाकर सड़क का काम रोक दिया गया था. तब से लेकर आज तक लोग इस हिस्से के निर्माण कार्य का इंतजार कर रहे थे.

सड़क निर्माण को लेकर निगम आयुक्त ने हरी झंडी दिखा दी है. इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसी महीने के आखिर तक काम शुरू कर दिया जाएगा और लगभग 4 महीने में सड़क के बचे हुए हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को राहत दी जाएगी- महेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.