ज्योतिष | मंगल और शनि के साथ मंगल और सूर्य की युति को भी ज्योतिष में काफी खास माना जाता है. मीन राशि में सूर्य मंगल और शनि की युति पहले बन चुकीहै, परंतु शनि और मंगल की युति अब भी बनी हुई है. अब मई में आपको सूर्य और मंगल की युति बनती हुई दिखाई देने वाली है. वैसे तो ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

सूर्य और मंगल की युति
11 मई को मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे है. सूर्य अभी इसी राशि में विराजमान है. यह सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है, वही मंगल के इस राशि में प्रवेश करने की वजह से दोनों ग्रहों की युति होगी और इसे ज्योतिष शास्त्र में काफी खास माना जाता है. चाहे सूर्य हो या मंगल दोनों ही अग्नि से संबंधित ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में डबल एनर्जी होगी, जो कई क्षेत्रों में आपके लिए फायदेमंद तो कई क्षेत्रों में आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है.
अगर यह दोनों ग्रह आपकी कुंडली में अच्छी स्थिति में होंगे, तो आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा. साथ ही, नौकरी में भी आपको तरक्की मिल सकती है. अगर इन दोनों की स्थिति थोड़ी अलग हुई तो इस दौरान आपका अहंकार बढ़ सकता है. आप दूसरों को परेशान कर सकते हैं, जिससे आप पर विपरीत प्रभाव दिखाई देगा.
11 मई से शुरू होगा अच्छा समय
तुला राशि: धन और फाइनेंस से संबंधित जितने भी मामले हैं उसमें आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. वही आपकी पर्सनल लाइफ में थोड़ी परेशानी आ सकती है, आपकी लव लाइफ भी डिस्टर्ब हो सकती है.ऐसे में आपको कुछ फैसले काफी सोच समझ कर लेने हैं.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आप सभी शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे. आपको सभी कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, हर हाल में जीत आपकी ही होगी.
मेष राशि: इस राशि के जातकों को बेहतरीन धन लाभ के मौके मिलने वाले हैं, अब आपका अध्यात्म में मन लगेगा. इन दोनों ग्रहों की युति की वजह से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी, बुद्धि और साहस से आप कार्य में सफलता हासिल करेंगे. कहीं ना कहीं जीवनसाथी से आपके रिश्ते खराब हो सकते है ऐसे में आपको थोड़ा ध्यान रखना है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.