गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

 गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम और ओवर फ्लो की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है. इस कार्य के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने करीब 1700 किलोमीटर लंबे सीवर नेटवर्क की सफाई और रखरखाव के लिए लगभग 270 करोड़ रुपए का बजट प्लान तैयार किया है. इस योजना को मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है.

Sewer Line

24 घंटे के अंदर समस्या दूर

इस योजना के तहत पूरे सीवर नेटवर्क की नियमित सफाई के लिए अगले 5 वर्षों तक निजी एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है. ये एजेंसियां आधुनिक मशीनों और तकनीक का इस्तेमाल करेगी, ताकि सफाई का काम तेज और प्रभावी तरीके से ही सके.

इस योजना की खास बात यह है कि सीवर ब्लॉकेज की शिकायत मिलने पर उसे 24 घंटे के अंदर दूर करने का लक्ष्य तय किया है. इसके साथ ही काम की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया जाएगा.

नगर निगम को रोजाना सीवर जाम और ओवर फ्लो की 75 से ज्यादा शिकायत मिल रही है, लेकिन फिलहाल मैनपावर और मशीनरी की कमी के कारण 50% मामले ही सुलझ पाते है. बाकी शिकायतें लंबे समय तक रहने के कारण सड़कों और घरों के बाहर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

स्वच्छता अभियान की ओर पहल

गुरुग्राम में सीवर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. तेजी से बढ़ती आबादी, पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर और सीवर लाइनों में जमा कचरा इसका मुख्य कारण है. इसके अलावा कई इलाकों में अब भी घर सीवर कनेक्शन से नहीं जुड़े है, जिससे समस्या ओर बढ़ जाती है. इससे पहले भी गुरुग्राम शहर में लगभग 40 स्थानों पर सीवर लाइन ठीक की गई है. इस योजना के लागू होने से सीवर जाम, ओवर फ्लो और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी. यह स्वच्छता अभियान की ओर महत्वपूर्ण पहल है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.