गुरुग्राम के पटौदी को मिला 3 नई सड़कों का तोहफा, किसानों को भी मिली बड़ी सौगात

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र के विकास के लिए अहम फैसले लिए है. बता दें कि नायब सैनी सरकार ने पटौदी क्षेत्र में 3 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से न केवल सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

Road Sadak

2 करोड़ रुपए से अधिक लागत

इस परियोजना के अंतर्गत, सरकार ने जिन 3 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है. इसमें सिवाड़ी से मुशेदपुर, बृजपुरा से रहनवा और जाटौली मंडी से छावन मार्ग शामिल है. इन सड़कों की लंबाई 7.79 KM होगी और इनके निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रूपए से अधिक लागत आने का अनुमान है. इन सड़कों के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आवागमन पहले से आसान होगा.

इन सड़कों का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों को होगा, जहां अब तक कनेक्टिविटी की कमी महसूस की जा रही है. इससे किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी सहूलियत मिलेगी और व्यापारिक कार्यों में भी गति बढ़ेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 108 करोड़ रुपये से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बनेंगी नई सर्विस रोड और फुटपाथ

किसानों के लिए अटल कैंटीन की सुविधा

सरकार ने जाटौली नई अनाज मंडी में अटल कैंटीन खोलने की किसानों की वर्षों से चली आ रही मांग को मंजूरी दे दी है. आगामी फसल सीजन से पहले मंडी की यह सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे किसानों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन मिलेगा. इन सभी परियोजनाओं के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.