कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित होगी फरीदाबाद की 5 मार्केट, इन नई सुविधाओं का मिलेगा लाभ

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद शहर की वर्षों पुरानी मार्केट की सूरत अब बदलने जा रही है. बता दें कि नगर निगम ने फरीदाबाद के 5 प्रमुख सेक्टरों की मार्केट को दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक रूप देने की योजना बनाई गई है. इन मार्केट को सरोजनी नगर और कनॉट प्लेस मार्केट की तरह विकसित किया जाएगा.

Cloth Shop Bajar Market 2

योजना के तहत सेक्टर- 7, सेक्टर- 9, सेक्टर- 11, सेक्टर- 16A और सेक्टर- 19A की मार्केटों का पुनर्विकास किया जाएगा. ये बाजार करीब 20 से 25 साल पुराने है और लंबे समय से मरम्मत व रखरखाव न होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुके है.

होंगे यह विकास कार्य

इस पुनर्विकास योजना के तहत जर्जर सड़कों के स्थान पर नई सड़के बनाई जाएगी और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा. मार्केट में आधुनिक LED लाइटिंग, स्मार्ट टाइल्स और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. इससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी.

योजना के तहत, सेक्टर- 7 मार्केट पर करीब 2 करोड़ रुपए, सेक्टर- 9 पर डेढ़ करोड़ रूपए, सेक्टर- 11 पर करीब 1 करोड़ रुपए, सेक्टर- 16A पर लगभग 45 लाख रूपए और सेक्टर- 19A पर लगभग 50 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे.

हरियाली के साथ- साथ व्यापार को बढ़ावा

योजना के अंतर्गत, केवल ढांचागत सुधार ही नहीं बल्कि बाजारों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाएगा. इन मार्केटों में हरियाली बढ़ाने, पौधारोपण करने और बैठने की सुविधाएं विकसित की जाएगी. कूड़ा प्रबंधन और साफ- सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा. स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि खराब सड़के, जलभराव और पार्किंग की समस्या के कारण ग्राहकों की संख्या प्रभावित होती रही है. अब इन समस्याओं के समाधान से बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.