गुरुग्राम में आधुनिक सुविधाओं से लैस पटौदी का कम्युनिटी सेंटर जल्द होगा शुरू, आम लोगों को मिलेगा फायदा

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पटौदी क्षेत्र के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा सेक्टर- 1 में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा आधुनिक कम्युनिटी सेंटर अपने अंतिम चरण में है. जल्द ही, इसे स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इस कम्युनिटी सेंटर के खुलने के बाद लोगों को निजी मैरिज हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

Home House Flat

2024 में की शुरुआत

HSVP ने 2024 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी. यह आधुनिक कम्युनिटी सेंटर 2 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है. फिलहाल, पटौदी- तावडू रोड पर केवल एक कम्युनिटी सेंटर है जहां कालेज संचालित किया जा रहा है. इससे आम लोगों को शादी व सामाजिक समारोह के लिए निजी स्थानों का सहारा लेना पड़ता है. इनकी बुकिंग फीस अधिक होने के कारण मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग को समस्या होती है.

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नया आधुनिक कम्युनिटी सेंटर अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद, स्थानीय व आसपास के लोग इसे HSVP के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुक कर सकेंगे. इसकी बुकिंग फीस करीब 10 से 11 हजार रुपए रखी जाएगी जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में सिटी बस सेवा ठप, 500 ड्राइवर- कंडक्टर हड़ताल पर

इस कम्युनिटी सेंटर में करीब 350 लोगों की क्षमता वाला हाल, जिम, स्क्वैश और बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस रूम के साथ शतरंज और कैरम के लिए अलग कमरे बनाए जा रहे है, इससे यह केवल समारोह स्थान नहीं बल्कि फिटनेस और मनोरंजन का भी केंद्र बनेगा. इसके साथ ही, यहां दूल्हा- दुल्हन के तैयार होने के लिए अलग- अलग कमरे उपलब्ध होंगे. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस सेंटर का निर्माण कार्य 90% तक पूरा हो चुका है और शेष जल्द पूरा किया जाएगा. इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.