हरियाणा में आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, 18 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है. चमचमाती धूप और तेज लू के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. लोगों ने दोपहर के समय घर से निकलना बंद कर दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य में मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

weather barish

हरियाणा में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, अंबाला, पंचकूला और करनाल में आज बारिश के साथ तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है. इस मौसम के बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

तापमान पर नजर डाले तों राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा गर्म स्थान नारनौल दर्ज किया गया, जहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में न केवल दिन, बल्कि रातें भी अब तपने लगी है. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा चल रहा है. फरीदाबाद में तो वार्म नाइट की स्थिति बनी हुई है, यहां रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के शहरों में सफाई व्यवस्था में दिखेगा बड़ा सुधार, सभी घरों के बाहर लगेंगे RFID टैग

आज से मौसम में बदलाव

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, आज से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. आज हरियाणा के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी अंधड़ के साथ बारिश देखने को मिलेगी. इस मौसमी बदलाव से राज्य के तापमान में बड़ी गिरावट आएगी. अगले 48 घंटों में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे आने की उम्मीद है. मई के पहले सप्ताह तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में ये बदलाव जारी रहेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.