अब फोन में बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल,आइये जानें कैसे

गुरुग्राम I आप सभी अच्छी तरह जानते है की आजकल आधे से ज्यादा काम हम फोन के माध्यम से ही करते हैं . किसी को एसएमएस करना हो या किसी से बात करनी हो तो फोन ही चाहिए और इन सबके लिए फोन में नेटवर्क का होना बहुत जरुरी होता है .

Wi Fi

कभी – कभी जब हम कोई जरुरी कॉल करते हैं और बीच में ही फोन का नेटवर्क चला जाये तो हमारे फ़ोन कॉल के दौरान  कट हो जाता है लेकिन यदि अब आपके फोन में नेटवर्क भी नहीं होगा तो भी आप फ़ोन पर बात कर सकते है.अब बिना नेटवर्क के भी हम फोन से कॉल कर सकते हैं . जी हाँ क्योकि रिलायंस जिओ अब अपने ग्राहकों के लिए वाई – फाई की सुविधा लेकर आ रहा है .

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के इन इलाकों में प्रोपर्टी खरीदना होगा महंगा, 75 फीसदी तक बढ़े कलेक्टर रेट

जिससे बिना नेटवर्क के भी वाई -फाई से वीडियो कॉल या वॉइस कॉल कर सकते हैं . जिओ के ग्राहकों के लिए यह सर्विस बिलकुल फ्री होगी . इसके लिए कोई पेमेंट नहीं देना होगा . आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करके वाई – फाई द्वारा कॉल कर सकते हैं . इसके अलावा अन्य टेलीकॉम कम्पनियाँ भी जल्दी ही इसकी शुरुआत कर सकती हैं ।

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts