दिल्ली से सटे इस शहर में लगेगी 20 हजार नई स्ट्रीट लाइटें, दूधिया रोशनी से जगमगा उठेंगे कई इलाके

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में जल्द ही रात का अंधेरा कम होने वाला है. बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम ने शहर मे सुरक्षा और रोशनी बढ़ाने के लिए करीब 20 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी कर ली है. इसके लिए नगर निगम द्वारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. इस योजना के तहत उन सभी स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां अभी पर्याप्त रोशनी नहीं है.

street light

500 से अधिक CCMS

नगर निगम के अनुसार, स्ट्रीट लाइटों पर CCMS लगाने का कार्य भी किया जाएगा. फिलहाल, 500 से अधिक CCMS लगाए जा रहे है और कुछ CCMS दूसरे चरण में लगाएं जाएंगे. इसके अलावा सभी लाइटों को गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी नियमित जांच हो सके. अगर कोई लाइट खराब होती है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ नगर निगम की इलेक्ट्रिकल विंग को भी मिलेगी.

नगर निगम द्वारा किए गए सर्वे में शहर के ऐसे इलाको की पहचान की गई, जहां स्ट्रीट लाइटों की कमी के कारण लोगों को रात के समय परेशानी होती है. नई लाइटें लगने से न केवल अंधेरा दूर होगा, बल्कि लोगों को सुरक्षा का भी अहसास होगा.इसके साथ ही रात में आवाजाही करने वाले लोग अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम से CM सैनी की बड़ी घोषणा, अब इन्हें भी मिलेगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ

क्या होता है CCMS

सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मोनिटरिंग सिस्टम ( CCMS ) पैनल से एक साथ कई स्ट्रीट लाइटें जुड़ जाती है. इस प्रणाली के माध्यम से अनेकों स्ट्रीट लाइटों को एक ही केंद्रीय पैनल से जोड़ा जाता है, जिससे उनका संचालन पूरी तरह स्वचालित और नियंत्रित हो जाता है. इसमें टाइमर की सुविधा होती है, जिससे सभी लाइटें शाम के समय निर्धारित समय पर एक साथ चालू हो जाती है और सुबह तय समय पर बंद हो जाती है.

CCMS पैनल में मॉनिटरिंग की सुविधा भी होती है, जिससे किसी भी खराब या बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की जानकारी तुरंत प्राप्त हो जाती है और समय रहते उनको ठीक किया जा सकता है. इस प्रणाली से बिजली की बचत भी होती है, क्योंकि लाइटें केवल आवश्यक समय पर ही चालू रहती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.