हरियाणा में निरंतर परिवर्तनशील रहेगा मौसम, 3 दिन गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. कल राजस्थान की ओर से आई तेज धूल भरी आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 2 दिन राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में बारिश और आंधी- तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर और फरीदाबाद शामिल है.

BARISH

हरियाणा तापमान अपडेट

तेज धूप निकलने से पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है. राज्य के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कल राज्य में सबसे गर्म शहर हिसार रहा है, जहां का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रोहतक, सिरसा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है.

प्रदेश रात के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है. राज्य के औसत न्यूनतम तापमान मे 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत और रोहतक में दर्ज किया गया जोकि 20 डिग्री के आसपास रहा. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में दर्ज किया गया जोकि 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई है.

यह भी पढ़े -  ADA भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, HPSC को राहत; परीक्षा पैटर्न में बदलाव

5 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 5 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. कल रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके प्रभाव से 3 से 5 मई के दौरान राज्य में बादल छाएं रहने और बीच- बीच में हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य में तेज आंधी- तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस महीने लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले है, जिनके प्रभाव से राज्य में मौसम लगातार बदलता रहेगा. कभी तेज चिलचिलाती धूप सताएगी, तो कभी बारिश के बाद ठंड का अहसास होगा. इस पूरे महीने मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.