हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम अचानक करवटें ले रहा है. कल रात को एकदम मौसम बदल गया और तेज-आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई. हिसार, सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे. गुरुग्राम, नारनौल, फतेहाबाद और जींद में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

Barish Weather Mausam

हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी, जींद और चरखी दादरी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है. महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

तापमान के आंकडे

कल हुई बारिश के बाद औसतन अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नारनौल में दर्ज किया गया है, जो कि 37 डिग्री के आसपास रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है.

6 मई तक बारिश

हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 6 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज- तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. वही बारिश और तेज हवाओं के चलते राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. फिलहाल राज्य में गर्मी के तेवर ढीले होते दिख रहे है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.