गुरुग्राम की सड़कों से दूर होगी जलभराव की समस्या, खास तकनीक का इस्तेमाल करेगा GMDA

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने बताया कि सेक्टर 51 और सेक्टर 52 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को अब मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा. ऑथोरिटी की टेंडर समिति ने इस योजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है और अगले सप्ताह से इसपर काम शुरू होने की उम्मीद है.

Faridabad Jalbharav

5 करोड़ रुपए की परियोजना

GMDA ने बताया कि इस परियोजना के तहत करीब 5 करोड़ की लागत राशि से सर्विस रोड़, फुटपाथ और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए एक कंपनी का चयन कर लिया गया है, जो इस सड़क को मॉडल रोड बनाने संबंधी सभी कार्यों को पूरा करेगी. उन्होंने बताया कि इस योजना को 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इस परियोजना में हरित क्षेत्र को सड़क से लगभग एक फीट नीचे किया जाएगा जिससे बारिश का पानी जमीन में समा सकें और भूजल स्तर बेहतर हो सकें. इस सड़क मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं. ऐसे में ये सुधार ट्रैफिक और जलभराव की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को मिलेगी मियावाकी पार्क की सौगात, जानें इसकी खासियत

मॉडल रोड पर मिलेगी कई सुविधाएं

जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस सड़क मार्ग को मॉडल रोड बनाने की योजना के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा. फुटपाथ और सर्विस रोड पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटाया जाएगा ताकि बिना किसी बाधा के योजना को धरातल पर उतारा जा सकें. इस मॉडल रोड पर स्ट्रीट लाइटें, फुटपॉथ ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.