हरियाणा के एक दर्जन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट, फटाफट पढ़ें ताजा वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में हुई तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. कल पूरे दिन आसमान में बादलवाई देखने को मिली और राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है.

barish

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट

आज उत्तर और दक्षिण- पूर्वी हरियाणा के 11 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में गरज- चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है. शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है.

10 मई तक मौसम में बदलाव

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है.पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 मई तक बने रहने की संभावना है, जिस के कारण 6 मई को भी हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 2 दिन तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी, 5 मई की ताजा वेदर अपडेट

7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 10 मई की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है.

किसानों को सलाह

बदलते मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह है कि गेहूं और जौ की कटाई व मड़ाई कर चुके किसान भूसे और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि तेज हवा या बूंदाबांदी से नुकसान न हो. वही कपास की बिजाई अभी 3- 4 दिनों तक रोक दे. पशुओं को धूल भरी आंधी और बारिश से बचाने के लिए शेड के नीचे रखे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.