निंदनीय करनाल पति ने काटी पत्नी की गर्दन,घर पर ताला लगाकर हुआ फरार

करनाल I पति और पत्नी का रिश्ता सबसे प्यारा रिश्ता होता है लेकिन कुछ लोग अपनी गन्दी सोच से इस रिश्ते को शर्मशार कर देते है . ऐसा ही कुछ हुआ है करनाल में जहा एक व्यक्ति ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है.

Crime Image

यह घटना करनाल में स्थित गांव रावर की है जहा पर एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन बड़ी बेरहमी से काट दी. इस घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है .आपको बता दे पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की गंडासी के साथ बड़ी ही बेरहमी से काटी गर्दन और अब पति मौकाए वारदात से फरार हो गया .

यह भी पढ़े -  करनाल के लाल गंगा ने रचा इतिहास, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

पति ने पहले अपनी पत्नी पर गंडासी से हमला किया फिर घर पर ताला लगा कर मौके से फरार हो गया है. वहीं बेटे ने बताया कि पापा पहले भी उसकी मां से साथ झगड़ा करते थे . फ़िलहाल पुलिस ने उसके पति पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है ।