सावधान हरियाणा, आज फिर इन जिलों में गरज- चमक व आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान सामान्य बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. 2 दिनों से अच्छी- खासी धूप देखने को मिल रही है, लेकिन लू और तपिश की स्थिति से बचाव हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य में 10 मई से 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी- तूफान चलने और गरज- चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है.

Barish Mausam Rain Weather

मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इन जिलों में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिला शामिल है. प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

हरियाणा तापमान अपडेट

तापमान के आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में दर्ज किया गया है जोकि 39 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में यह 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

10 मई से बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों मे देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से राज्य में 10 मई से 12 मई तक येलो अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हवाएं चलने और तेज बारिश आने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान किसानों और आम नागरिकों को सावधानी बरतनें की सलाह दी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.