हरियाणा में फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 3 दिन गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले कई दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण कम हुआ तापमान अब फिर से बढ़ने वाला है, जिससे दुबारा गर्मी का अटैक शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने 11 मई से 14 मई के बीच प्रदेश के अलग- अलग जिलों में गरज- चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

Barish Weather Monsoon

हरियाणा में मौसम रहेगा गर्म

राज्य में एक बार फिर मौसम गर्म होने वाला है, क्योंकि राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

11 मई से बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने वाला है. इससे तापमान में बढ़ोतरी साफ देखी जा रही है. 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान 11 मई से 14 मई के बीच प्रदेश के अलग- अलग जिलों में गरज- चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़े -  पंचायतों के जीरो बैलेंस खाते, बिलों की उगाही करेगी महिलाएं; साफ पानी को लेकर हरियाणा सरकार ने बनाई योजना

किसानों को सलाह

आने वाले 2 से 3 दिन हरियाणा में मौसम बदलने की संभावना है, तो किसान भाईयों को सलाह है कि खेत में सिंचाई फिलहाल टाल दे, क्योंकि बारिश और तेज हवाओं से नमी बढ़ सकती है. आम, सब्जियों और फलदार पौधों को तेज हवाओं से बचाने के लिए सहारा दे. कीटनाशक या उर्वरक का छिड़काव तेज हवा एवं बारिश के दौरान न करें. वहीं पशुओं को खुले में न बांधे, सुरक्षित शेड में रखे और सूखा चारा सुरक्षित रखें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.