हरियाणा में 13 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम शुष्क एवं परिवर्तनशील बना हुआ है. कल राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 6 जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज- चमक के साथ तेज बारिश होने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

Barish Weather Mausam

कई जिलों में चेतावनी

राज्य के महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. आम जनता और किसानों को सलाह है कि इस दौरान घर के अंदर रहे.

तापमान के आंकड़े

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है इससे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक जिले में दर्ज किया गया है जोकि 38 डिग्री सेल्सियस रहा है. हिसार, महेंद्रगढ़ समेत अन्य जिलों में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहा है. आने वाले 2 दिनों तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है. अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य के आसपास ही रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में शिक्षकों के सैर- सपाटे के लिए 2.70 करोड़ रुपए जारी, इस तरह मिलेगा LTC योजना का लाभ

हल्की बारिश व बूंदाबांदी के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, वर्तमान में हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. रविवार रात को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 13 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, अंधड़ व आंधी चलने के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी के आसार है. इसके बाद 15 मई से फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे जनजीवन को आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.