मानेसर की जनता को हिचकोले खाते सफर से मिलेगा छुटकारा, 5 करोड़ से चकाचक बनेगी यह सड़क

गुरुग्राम | हरियाणा के औद्योगिक और तेजी से विकसित हो रहे मानेसर क्षेत्र के लोगों को अब धूलभरी सड़कों और गढ्ढों से राहत मिलने वाली है. बता दें कि मानेसर नगर निगम के वार्ड 9 में कासन से मोकलवास को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है. लगभग 3.34 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य पर नगर निगम द्वारा करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस सड़क के बनने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आसपास के गांवों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

Mini Bypass Sadak Road Village Gaon

लगातार उड़ती है धूल

कासन से मोकलवास जाने वाली यह सड़क पचगांव जमालपुर रोड को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ती है. लंबे समय से सड़क की हालात बेहद खराब है. बारिश में यहां जलभराव और बड़े- बड़े गढ्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. गर्मियों में धूल के गुबार से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को समस्या होती है. अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

मानेसर हरियाणा का बड़ा औद्योगिक केंद्र बन चुका है. वर्तमान में यहां सड़कों, नालों और फुटपाथों के विकास के लिए भी करोड़ो रुपए की परियोजना की घोषणा हुई है. ऐसे में कासन- मोकलवास सड़क बनने से न केवल ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा, बल्कि औद्योगिक इकाइयों तक माल ढुलाई और कर्मचारियों की आवाजाही भी आसानी होगी. राज्य सरकार यहां आउटर रिंग रोड, एलिवेटेड कॉरिडोर और नई कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर भी फोकस कर रही है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम को कूड़े के पहाड़ों से मिलेगा छुटकारा, अब वैज्ञानिक तरीके से रोज होगा निस्तारण

जल्द होगा निर्माण कार्य

नगर निगम मानेसर ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा. इस सड़क को आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि लंबे समय तक इसकी गुणवत्ता बनी रहे. यह सड़क बनने से कासन, मोकलवास और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.