हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है. तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने जेठ की गर्मी को रोक सा दिया है. ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. आज सुबह से ही कैथल, फतेहाबाद, हिसार समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है.

Barish Weather

IMD चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, पलवल, यमुनानगर, नूहं और रेवाड़ी जिलों में आज गरज- चमक के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके अतिरिक्त राज्य के अन्य हिस्सों 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

हरियाणा तापमान अपडेट

अगर राज्य में तापमान के आंकड़ों पर नजर डाले तो सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि सिरसा जिले का रहा है. इसके अलावा हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. अंबाला, सिरसा और गुरुग्राम में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ और करनाल जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है.

यह भी पढ़े -  बीमारी के चलते सेना से बाहर हुए जवान भी पेंशन के हकदार, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

आगे जाने मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान जिले के कई हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. आंधी, मेघ गर्जना और हल्की बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है. इसके बाद 15 मई से मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे राज्य में एक बार फिर लू चलने की संभावना बन रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.