नए गुरुग्राम के लिए बड़ी खुशखबरी, 32 करोड़ से मिलेगा पहली मॉडल सड़क का तोहफा

गुरुग्राम | नए गुरुग्राम शहर को बहुत जल्द पहली मॉडल सड़क का तोहफा मिलने जा रहा है. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने सेक्टर 99 और सेक्टर 102 डिवाइडिंग रोड को मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी है. करीब 32 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Road

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-99 से 115 तक का क्षेत्र लंबे समय से बदहाल सड़कों और अधूरी आधारभूत सुविधाओं का टोटा झेल रहा है. तेजी से रिहायशी बढ़ने के बावजूद इन क्षेत्रों की ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है. उन्होंने बताया कि अब GMDA ने इन सेक्टरों को आधुनिक बनाने के लिए कमर कस ली है और आने वाले समय में नए गुरुग्राम की सड़कें पूरी तरह से चकाचक बना कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा.

सर्विस लेन की मिलेगी सुविधा

GMDA ने सेक्टर 99 और 102 डिवाइडिंग रोड को मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने के साथ ही दोनों साइड सर्विस लेन बनाने की योजना बनाई हैं ताकि स्थानीय ट्रैफिक को राहत मिल सके और प्रमुख सड़क मार्ग से ट्रैफिक दबाव कम किया जा सकें. डेढ़ किलोमीटर लंबा साईकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा ताकि लोग दैनिक आवागमन और फिटनेस गतिविधियों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकें.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम के पटौदी से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगी मॉडल सड़क

उन्होंने बताया कि मॉडल सड़क किनारे बड़े स्तर पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी ताकि क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा दिया जा सके. इसके साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया जाएगा, जिससे वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा. पैदल यात्रियों के लिए फुटपॉथ और वाहन चालको व राहगीरों की सुरक्षा के लिए एलईडी लाइट्स लगाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.