गुरुग्राम के सुभाष और राजीव चौक से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, NHAI ने बनाई खास योजना

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सोहना रोड से ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने एक योजना बनाई है जिसके तहत इस सड़क मार्ग पर स्थित सुभाष चौक के पास सर्विस रोड़ की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी.

Vahan Gadi Car

सर्विस रोड़ की बढ़ेगी चौड़ाई

सोहना एलिवेटेड रोड पर बने सुभाष चौक अंडरपास के पास पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. सुबह-शाम यहां वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है. दिल्ली से जयपुर और ओल्ड गुरुग्राम से सोहना या बादशाहपुर की ओर जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. इसके चलते 25- 30 मिनट का सफर एक घंटे में जाकर पूरा होता है.

इससे न केवल लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है कि बल्कि रोजाना हजारों लीटर ईंधन की बर्बादी भी हो रही है. अब इस समस्या को खत्म करने के लिए NHAI अगले कुछ दिनों में तकनीकी सर्वे शुरू करेगा.

सुभाष चौक पर ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी वजह अंडरपास के ठीक बाद वाहनों का आपस में उलझना है. इसके समाधान के तहत NHAI ने अंडरपास से निकलने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ Entryऔर Exit प्वाइंट्स के बीच की दूरी को बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे सर्विस रोड़ से ट्रैफिक दबाव कम होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

वर्तमान में अंडरपास के दोनों ओर की सर्विस लेन काफी तंग हैं. अब इस सर्विस रोड़ को दो से तीन लेन किया जाएगा. साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा. वहीं, जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा.

राजीव चौक पर बनेगा इंटरचेंज

सोहना रोड को जोड़ने वाले राजीव चौक पर भी पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक जाम की जकड़न बनी रहती है. यहां दिल्ली- जयपुर हाइवे, सोहना रोड और ओल्ड गुरुग्राम का ट्रैफिक एक ही जगह पर आकर आपस में टकराता है. इस समस्या को दूर करने के लिए NHAI ने इंटरचेंज निर्माण की योजना बनाई है. इंटरचेंज को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि दिल्ली से जयपुर, सोहना या कोर्ट की तरफ जाने वाले वाहनों को एक- दूसरे के रास्ते में आए बिना अपनी लेन बदलने की आवागमन की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.