हरियाणा में आसमान से बरसने लगी आग, 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; ऐसे रखें खुद का ख्याल

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी का दौर बढ़ता ही जा रहा है. पिछले दिनों सक्रिय हुई मौसम प्रणाली का असर खत्म होते ही अब आग उगलने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है. दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना भी दुभर हो गया है. मौसम विभाग आज ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी है. विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में अलग- अलग स्थानों पर लू का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

garmi 1

हरियाणा तापमान अपडेट

राज्य के तापमान के आंकडों पर नजर डाले तो राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में दर्ज किया गया है, जो कि 44 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं रोहतक, नारनौल, हिसार और फरीदाबाद जैसे जिलों में तापमान 42 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है.

लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है इसीलिए लोगों से सलाह है कि पर्याप्त पानी पिए और हल्के रंग के कपड़े पहने. खासकर बच्चे और बुजुर्ग अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखे.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

कल इन जिलों चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग ने 19 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद में हीटवेव चलने की संभावना जताई है. गर्मी बढ़ने से बिजली और पानी की मांग बढ़ सकती है. ऐसे में लोगों को पानी के सदुपयोग की सलाह दी गई है. लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है.

आगे जानें मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए भयंकर गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है. 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा शुरू होगा, जिसमें इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल सकती है लेकिन राहत की बात यह है कि नौतपा के दौरान बीच- बीच में मौसम बदलने की संभावना भी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.