गुरुग्राम के इन सेक्टरों से IMT मानेसर की यात्रा होगी आसान, नई सर्विस रोड़ का होगा निर्माण

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े 7 सेक्टरों से IMT मानेसर का सफर सुहाना करने की योजना बनाते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का फैसला लिया गया है. इस योजना के तहत गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने करीब 5 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए एक कंपनी को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.

Road Sadak

लोगों को मिलेगी राहत

ये सड़क सेक्टर- 84 स्थित ऐलान मॉल से IMT मानेसर तक जाती है. इसके आसपास सेक्टर- 83, 84, 82, 85, 81, 86 और 87 जैसे बड़े रिहायशी इलाके मौजूद हैं. अभी मुख्य सड़क तो बनी हुई है, लेकिन सर्विस रोड नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कत होती है.

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि अब सर्विस रोड़ के साथ ही फुटपॉथ और साईकिल ट्रैक भी बनाएं जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. उन्होंने बताया कि जुलाई तक इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार कर ली जाएगी जिसके बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

लोगों को होती थी परेशानी

सेक्टर- 86 के लोगों ने GMDA से इस सड़क को लेकर शिकायत करते हुए कहा था कि सर्विस रोड़ नहीं होने के चलते स्कूल बसें और अन्य वाहन मुख्य सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. अतिक्रमण होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

सर्विस रोड़ का निर्माण करने के बाद मुख्य सड़क पर सभी अवैध कटों को बंद किया जाएगा. बेहतर तरीके से स्लिप रोड बनाई जाएगी ताकि वाहन सुरक्षित रूप से मुख्य सड़क पर आवागमन कर सकें. इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी जिसका सीधा फायदा स्थानीय सेक्टरों की जनता को मिलेगा- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, GMDA, अभिनव वर्मा

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.