झुलसा देने वाली गर्मी से हरियाणा में लॉकडाउन जैसे हालात, लू से बचाव हेतु करें यह उपाय

चंडीगढ़ | हरियाणा में पश्चिमी गर्म शुष्क मरुस्थलीय हवाओं का कहर लगातार जारी है. दिनभर झुलसाने वाली तेज धूप और भीषण गर्मी के तेवर प्रचंड बने हुए है. दोपहर के समय चली लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए 24 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है.

Garmi 4

हरियाणा तापमान अपडेट

राज्य में तापमान के आंकड़ों पर नजर डाले तो अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा है. सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार समेत कई जिलों में तापमान 44 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में ओर उछाल देखने को मिल सकता है. फिलहाल, गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है.

लू से बचने की सलाह

लू से बचने के लिए पानी, शिकंजी, नींबू पानी, छाछ और अन्य लिक्विड पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचे और यदि जरूरी हो तो सिर ढककर घर से निकलें. उल्टी- दस्त होने पर तुरंत ORS का घोल या तरल पदार्थ लें. बुजुर्गों और बच्चों को सुबह या शाम के समय ही बाहर निकलने दे. पर्याप्त पानी पिएं क्योंकि गर्मी में डिहाइड्रेशन होने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

चलेंगी धूलभरी हवाएं

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. पश्चिमी हवाओं ने हवा से नमी को पूरा सोख लिया है, जिसके कारण लू के थपेड़े और तीखे हो गए है. हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में हीट वेव का प्रकोप ज्यादा बढ़ने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिन इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है और तापमान में भारी उछाल देखने को मिल सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.