नई दिल्ली | अगर आप हर साल गर्मियों में शिमला- मनाली की भीड़, ट्रैफिक और महंगे होटल्स से परेशान हो चुके है. ऐसे में अगर आप इस बार शांत, खूबसूरत और प्रकृति से भरपूर जगह पर घूमना चाहते है तो साउथ इंडिया की ठंडी और शांत वादियों का रुख कर सकते है. यहां आपको हर तरफ हरियाली, पहाड़, झीलें और बादलों से घिरी वादियां देखने को मिलेगी.

केरल का कुमिली
केरल के वेस्टर्न घाट में बसा कुमिली प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यह जगह मसालों के बागानों, घने जंगलों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है. यहां स्थित पेटियार टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है, जहां आप जंगल सफारी और बोटिंग का मजा ले सकते है. प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए यह जगह बेहद अच्छी है.
अराकू वैली
आंध्र प्रदेश की अराकू वैली अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और कॉफी बगानों के लिए जानी जाती है. यहां का मौसम गर्मियों में बेहद आरामदायक रहता है. यह जगह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शांति और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच अपना समय बिताना चाहते है.
तमिलनाडू का कुन्नूर
ऊटी के मुकाबले कम भीड़भाड़ वाला कुन्नूर अपनी चाय की खेती, झरनों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए बहुत मशहूर है. यहां की पुरानी इमारतें और पारंपरिक मंदिर लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. यहां की ठंडी हवाएं और बादलों से ढकी पहाड़ियां यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती है.
केरल का गावी
केरल के पथानामथिट्टा जिले में स्थित गावी एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है. यहां ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, जंगल सफारी जैसी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है. यहां आपको शांत वातावरण, घने जंगल और एडवेंचर देखने को मिलेगा. प्रकृति लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.