हिसार सहित 2 जिलों में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए बजट राशि को मंजूरी

हिसार | हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि वित्त वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर वित्त मंत्री प्रत्येक जिलास्तरीय स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की थी. उनकी इस घोषणा पर आधिकारिक प्रकिया शुरू हो गई है. प्रदेश के 9 जिले ऐसे हैं जहां पर एक भी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक नही है. ऐसे जिलों में स्टेडियम चिह्नित कर उनमें सिंथेटिक ट्रैक बनाने पर काम शुरू हो गया है.

Player Game Track

हिसार में जल्द शुरू होगा निर्माण

खेल विभाग की ओर से हिसार और पलवल जिले के लिए बजट राशि जारी कर दी गई है. हिसार के महावीर स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए 9.25 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत राशि सरकार के पास भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल चुकी है. वहीं, पलवल जिले में सुभाष स्टेडियम के लिए 15.86 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. इसके साथ ही, 6.35 करोड़ रुपए की धनराशि HSVP को जारी की गई है. यहां एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा.

बाकी जिलों में वर्तमान स्थिति

  • यमुनानगर के तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपग्रेड कर वहां एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की योजना है.
  • नूंह जिले में अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में ट्रैक निर्माण के लिए गांव उंटका और मरौड़ा में भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है.
  • नारनौल में गांव बाढ़खोड़ा और बढ़गांव में जिला स्तरीय स्टेडियम बनाया जाना प्रस्तावित है. यहां एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए विस्तृत कार्यक्षेत्र रिपोर्ट मांगी गई है.
  • चरखी दादरी में गांव समसपुर स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है. इस परियोजना के लिए पहले ही 20.79 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं.
  • झज्जर के डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव विचाराधीन है. HSVP को लागत अनुमान तैयार करने के लिए पत्र भेजा गया है.
  • सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ट्रैक निर्माण के लिए साढ़े 15 करोड़ रुपए का रफ कॉस्ट एस्टीमेट PWD (B&R) से प्राप्त हुआ है. विस्तृत लागत अनुमान तैयार करने की मंजूरी के लिए फाइल आगे भेजी गई है.
  • कैथल के पट्टी अफगान स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव विभाग के विचाराधीन है. इसके लिए HSVP को रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ देने की दिशा में हरियाणा सरकार निरंतर प्रयासरत हैं. प्रदेश के सभी जिलों के स्टेडियमों में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की योजना है. हिसार और पलवल में जल्द काम शुरू होगा जबकि अन्य जिलों में प्रकिया अंतिम चरण में है- IAS विजय दहिया, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, खेल विभाग, हरियाणा

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.