हरियाणा में गर्मी ने धारण किया रौद्र रूप, तापमान में वृद्धि से अस्त- व्यस्त हुआ जनजीवन

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है. हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर में धूप में निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा है. गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही है. गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है. मौसम विभाग ने बढ़ती प्रचंड गर्मी के लिए चेतावनी जारी की है.

Garmi Weather Mausam

हरियाणा में लोगों को किया अलर्ट

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि यदि दोपहर के समय जरूरी हो तो ही बाहर निकले और बाहर निकलते समय मुंह और सिर ढककर ही रखे. इसके साथ पानी की बोतल भी अपने पास रखें और थोड़ी- थोड़ी देर में पानी पीते रहे, क्योंकि बढ़ती गर्मी के कारण राज्य में उल्टी, दस्त और सिर दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा लोगों को बाहर के खुले खाने से मना किया गया है. इससे पेट में सूजन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

रात के तापमान में उछाल

प्रदेश में दिन के तापमान में उछाल के साथ – साथ रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है, जिसके चलते रातें भी अब गर्म होने लगी है. सबसे अधिक रात का तापमान भिवानी जिले में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, नूहं और रोहतक में रात का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है. अब लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी और हीट वेव अपने तेवर दिखाने वाली है. आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान में हल्के बादल देखने को मिल सकते है, लेकिन अभी बारिश के कोई आसार नहीं है. 29 मई तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी ही देखने को मिलने की संभावना है. इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है.29 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.