SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 6 दिन बंद रहेगी देश के सबसे बड़े बैंक की सेवाएं

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें कि 23 मई 2026 से बैंक की ब्रांचेस पूरे 6 दिन के लिए बंद होने वाली है, इसीलिए यदि आपको SBI के ब्रांच में जाकर काम करना है तो आप 23 मई से पहले ही पूरा कर लीजिए. इसके बाद, ब्रांच 23 मई से 28 मई तक पूर्णतः बंद रहने वाली है लेकिन राहत की बात यह है कि ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से चालू रहने वाली है.

SBI State Bank Of India

क्यों बंद रहेगा SBI बैंक?

SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है और करोड़ो लोग रोजमर्रा के बैकिंग कार्यों के लिए इसकी शाखाओं पर निर्भर करते है लेकिन 23 मई तक इनकी सेवाएं पूरे 6 दिन के लिए बंद होने वाली है. इसके पीछे कई कारण बताए गए है. पहला 23 मई को चौथा शनिवार है. हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते है. दूसरा 24 मई को रविवार के अवकाश पर बैंक बंद होते है.

25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों के संगठन का हड़ताल का प्रस्ताव दिया है. इस पड़ताल के पीछे भर्ती प्रक्रिया, आउटसोर्सिंग, करियर प्रोग्रेशन, HRMS और NPS फंड मैनेजर से जुड़े मामले बताए गए है. 27 और 28 मई को RBI कैलेंडर के अनुसार कुछ राज्यों खासकर जम्मू- कश्मीर में बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों को कालिंदी कुंज और मथुरा रोड के जाम से मिलेगी राहत, जल्द मिल सकती है नए एक्सप्रेसवे की सौगात

ऑनलाइन सेवाएं रहेगा चालू

इन 6 दिनों के लिए केवल शाखाओं का काम प्रभावित रहेगा. SBI की डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेगी. इस दौरान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसे UPI पेमेंट, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM कैश निकासी, YONO ऐप सेवाएं चालू रहेगी. वहीं, शाखाएं बंद होने के अंतर्गत चेक क्लियरिंग, कैश जमा और निकासी, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट और RTGS/ NEFT से जुड़े कार्य, लोन एवं KYC संबंधित प्रक्रियाएं पूरी तरह बंद रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.