दिल्ली- NCR में ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, मायापुरी रिंग रोड तक होगा द्वारका एक्सप्रेसवे का विस्तार

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Dial) ने द्वारका एक्सप्रेसवे का मायापुरी रिंग रोड तक विस्तार करने का प्रस्ताव बनाया है. करीब 9 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ 29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली जयपुर हाइवे (NH- 48) पर गांव खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास से शुरू होकर बिजवासन और द्वारका होते हुए NH- 48 पर दिल्ली के गांव महिपालपुर के पास जाकर मिलता है.

Dwarka

द्वारका एक्सप्रेसवे का विस्तार की योजना

वाहनों के NH- 48 पर मिलने के दौरान अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. कई बार तो द्वारका एक्सप्रेसवे की 3 किलोमीटर लंबी टनल में वाहन ट्रैफिक जाम के चलते 20 मिनट तक फंसे रहते हैं. Dial ने ट्रैफिक जाम की इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक कंपनी को ट्रैफिक प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

इस कंपनी की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे को मायापुरी रिंग रोड से जोड़ा जाना चाहिए. इससे रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहन महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम से बच जाएंगे. वहीं, IGI एयरपोर्ट के पास से भी ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने में मदद मिलेगी. आज गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की बैठक बुलाई गई है जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

इन सड़कों के विस्तार का भी प्रस्ताव

दिल्ली और गुरुग्राम का ट्रैफिक NH- 48 पर आश्रित है. वर्तमान में इस हाईवे के समानांतर कोई मजबूत सड़क विकल्प नहीं है. इस वजह से dial की तरफ से यह प्रस्ताव बनाए गए हैं. इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे को रिंग रोड तक बढ़ाने और रेजांगला चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे को फ्लाईओवर के माध्यम से जोड़ने के अलावा रंगपुरी बाईपास का निर्माण, एलिवेटेड रोड बनाकर बारापुला और UER- 2 का विस्तार, ताल कटोरा को बारापुला से जोड़ने के लिए एक नए लिंक रोड का निर्माण के अलावा गुरुग्राम परिधि में ग्रेटर एसपीआर का निर्माण कार्य भी शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.