हरियाणा में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है. कल से नौतपा शुरू हो गया है, जिससे गर्मी का असर ओर ज्यादा बढ़ गया है. दिन के साथ- साथ अब रात को भी जनजीवन को चैन नहीं मिल रहा है. इस ताबड़तोड़ गर्मी से पूरा जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. दोपहर के समय तो सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई पड़ते है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.

weather barish 1

हरियाणा तापमान अपडेट

यदि राज्य के तापमान के आंकड़ों पर नजर डाले तो हरियाणा राज्य को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसमें सबसे अधिक गर्म जिला सिरसा रहा है. यहां का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दिन के साथ- साथ रात को भी गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. दिन के साथ रात में भी तापमान ऊंचा रहने से शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता. इससे व्यक्ति को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रेस, थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों, बीमार लोगों, मजदूरों और खुले में काम करने वालों पर पड़ता है.

इन जिलों में सीवियर हीटवेव

मौसम विभाग ने आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, जींद, सोनीपत, कैथल और पानीपत जिलों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

28 मई से राहत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है. लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को झंझोल कर रख दिया है. 28 मई को दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान राज्य में आंधी- बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. 29 और 30 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस अवधि के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज- चमक के साथ ओले गिर सकते है. बारिश के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.