झुलसा देने वाली गर्मी के बीच हरियाणा के लिए आई राहत भरी खबर, मौसम विभाग ने जताई 4 दिन बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे है. आज नौतपा का तीसरा दिन है और पिछले 2 दिन से भयंकर गर्मी पड़ रही है. राजस्थान से आने वाली गर्म दक्षिण- पश्चिम हवाओं ने पूरा राज्य को आग की तरह झुलसा दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 मई को गर्मी का पीक देखने को मिल सकता है. बता दें कि इन दिनों पारा 47 डिग्री के पार जाने की संभावना है.

Barish Rain Weather

हरियाणा तापमान अपडेट

राज्य में अगर तापमान के आंकड़ों पर नजर डाले तो सबसे गर्म जिला सिरसा रहा है, यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. हरियाणा ने गर्मी के मामले में राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है. मौसम विभाग आज राज्य के कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित लगभग पूरे हरियाणा में भीषण लू का प्रकोप जारी रहने वाला है.

आगे जाने मौसम का हाल

तपती और झुलसाती गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि नौतपा के बीच मौसम करवट बदल रहा है. कल शाम से राज्य में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. नए सिस्टम के सक्रिय होने से 28 से 30 मई के दौरान पूरे हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधी चलने और बूंदाबांदी की संभावना है. इस बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले आज और कल हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण पूरे इलाके के तापमान में बढ़ोतरी देखने को देखने को मिलेगी. हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में लू अपने प्रचंड तेवर दिखाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.