क्यूबा में खेती करने के इच्छुक किसानों के लिए खुशखबरी, 25 साल के लिए फ्री लीज पर मिलेगी जमीन

कुरुक्षेत्र | किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए कृषि संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे क्यूबा गणराज्य के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सान एगुइलेरा ने एक बड़ी जानकारी साझा की. उनकी यह जानकारी किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

Daan Ki Jameen Donated Land

किसानों को फ्री लीज पर मिलेगी जमीन

क्यूबा गणराज्य के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सान एगुइलेरा ने एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि क्यूबा में खेती करने के इच्छुक किसानों को वहां की सरकार 25 साल के लिए फ्री जमीन लीज पर देगी. यदि 25 साल के दौरान कृषि कार्य संतोषजनक रहा और वहां की सरकार खुश रही तो अगले 25 साल फिर से तीज को इसी तरह बढ़ा दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि 25 साल के लिए जो किसान कृषि कार्य करने को जमीन लेगा. इसके बदले में 30% फसल का हिस्सा क्यूबा को बेचना होगा. 70% फसल वो अपनी मर्जी से एक्सपोर्ट कर सकेगा. साथ में क्यूबा सरकार उन्हें इन्वेस्टमेंट की 100% सुरक्षा गारंटी भी मुहैया कराएगी. उन्होंने कहा कि क्यूबा और भारत के बीच भले ही 12 हजार किलोमीटर की दूरी हो, लेकिन दोनों के दिल एक- दूसरे के बहुत करीब हैं. दोनों देशों के बीच बहुत घनिष्ठ संबंध है.

यह भी पढ़े -  बागवानी क्षेत्र में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, करनाल विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए मास्टर डिग्री और PhD कोर्स

कई अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

इस कार्यक्रम में भारत और क्यूबा के बीच कृषि क्षेत्र की तकनीक के आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा हुई. क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों से बात करते हुए राजदूत एगुइलेरा ने कहा कि क्यूबा भारत को अपने मित्र राष्ट्र के रूप में देखता है. यहां कृषि, ऊर्जा और आईटी का बहुत बड़ा नेटवर्क है जिसे क्यूबा अपने साथ जोड़ना चाहता है. उन्होंने कहा कि क्यूबा में 60% एनर्जी देश खुद बनाता है जबकि 40% का उसे भुगतान करना पड़ता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.