हरियाणा में आज फिर तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी, पढ़ें ताजा वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है. बादलों की आवाजाही के साथ हुई बारिश और तेज गति से चली हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसमें सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती है. इसके अलावा, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी है.

Weather Barish Mausam

इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तर और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा तापमान अपडेट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश व ओलावृष्टि के बाद राज्य में तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है. राज्य में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. इससे लोगों से गर्म हवाओं से राहत मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, HTET परीक्षा शेड्यूल जारी

आगे मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार जून महीने की शुरुआत में लगातार आ रहे एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इससे नौतपा के आखिरी दिनों और जून के पहले सप्ताह में लोगों को लू से राहत मिलेगी. 2 जून की रात्रि से उत्तर भारत में एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इस नए विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा और दिल्ली – NCR में 3 से 5 जून के बीच एक बार फिर मौसम बदलेगा. इस दौरान धूलभरी आंधी, बादलों की गरज- चमक और तेज बारिश की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.