हरियाणा की धर्मनगरी को मिली नए बाईपास की सौगात, यह रहेगा 28 किलोमीटर लंबा रूट

कुरुक्षेत्र | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. शहरों की सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करने और अतिरिक्त भीड़-भाड़ से निपटने के लिए हाइवे और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है. इसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार ने कुरूक्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास निर्माण योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है.

Road Sadak

कुरूक्षेत्र को नए बाईपास की सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगभग 28 किलोमीटर लंबी कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है. सीएम ने कहा कि इसके बनने से वाहन चालकों को कुरूक्षेत्र शहर की सड़कों की भीड़-भाड़ से निजात मिलेगी और वे बाईपास होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ सकेंगे.

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र शहर के लिए प्रस्तावित बाईपास ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH- 6, MDR- 119, किर्मच रोड, अमीन रोड और NH- 44 को जोड़ता हुआ बाईपास मथाना तक जाएगा, जिससे पिपली में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  क्यूबा में खेती करने के इच्छुक किसानों के लिए खुशखबरी, 25 साल के लिए फ्री लीज पर मिलेगी जमीन

हरिद्वार- दिल्ली की यात्रा होगी आसान

सीएम सैनी ने बताया कि इस बाईपास के निर्माण से दिल्ली, यमुनानगर, हरिद्वार, पंजाब व कैथल की ओर आवागमन आसान होने के साथ ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तक पहुंच बेहतर होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी. यह परियोजना ट्रिपल इंजन सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों का सफर आरामदायक हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.