लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणावासियों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानें 31 मई की मौसम अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. चमचमाती धूप के बाद राज्य में पिछले 2- 3 दिन से बादलों की आवाजाही और तेज धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है.

BARISH

हरियाणा तापमान अपडेट

बारिश के बाद हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. राज्य के अंबाला, रोहतक, हिसार और फरीदाबाद सहित कई जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है.

तेज आंधी से बिजली गुल

कल पंचकूला, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत, सिरसा और फरीदाबाद समेत 10 जिलों में तेज बारिश के साथ धूलभरी आंधी आई. इसके कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरे, तो किसी के घर के शेड की टीन गिरी. राज्य में बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक गुल गई है, हालांकि अभी मानसून आने में 1 महीने का इंतजार बाकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, कपास- बाजरा खेती पर मिलेंगे साढ़े 8 हजार रुपए

येलो अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ जिसके प्रभाव से आज राज्य में तेज हवाओं व बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके प्रभाव से दो दिन तक बारिश की ही संभावना है, जिससे जनजीवन को झुलसाने वाली हीट वेव और गर्मी से राहत मिली है. लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जून के पहले सप्ताह तक मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.