पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, शव को पुलिस के पास लेकर पहुंचे परिजन .

करनाल I  दिन रात जनता की सेवा और सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस पर उस समय सवाल उठे और सवालों के घेरे में गिर गई जब करनाल के रहने वाले सदर बाजार के एक लड़के ने पुलिस से तंग आकर आत्महत्या कर ली. बता दे कि पुलिस कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर दीपक नाम के लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

crime scene

घटना को लेकर परिजनों में गुस्से का माहौल है और वह इस वजह से दीपक के शव को लेकर लघु सचिवालय पहुंच गए. वहां उन्होंने एसपी से इंसाफ की मांग की. वही पुरे मामले पर एसपी गंगाराम पूनिया जी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया. साथ ही उन्होंने रविंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर , विक्रम कुमार वालिया हवलदार और चौकी इंचार्ज श्यामसुंदर के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए हैं .

वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को परिजनों की मदद से जिला सचिवालय से ले जाकर कल्पना चावला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल डीएसपी राजीव कुमार को मामले की जांच सौंप दी गई है I

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts