गुरुग्राम की यूनिटेक हार्मनी को मिला फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट, 400 परिवारों को राहत

गुरुग्राम | हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर- 50 स्थित गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के पास विकसित यूनिटेक की रिहायशी परियोजना हार्मनी को हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTCP) से फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिल गया है. हार्मनी यूनिटेक समूह की पहली और अब तक की एकमात्र ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बन गई है, जिसे यह महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है. डीटीसीपी ने 4 जून को जारी अपने आदेश में परियोजना को सभी आवश्यक नियमों और शर्तों के अनुरूप पाते हुए फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट जारी किया.

Flat Ghar House Colony City

जानकारी के अनुसार, हार्मनी परियोजना का लाइसेंस 2006 में जारी किया गया था. पिछले करीब 14 वर्षों से यहां लगभग 400 परिवार निवास कर रहे हैं. अब फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद निवासियों को कई प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

शर्तों का करना होगा पालन

सोसायटी में विकसित सड़कें, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज नेटवर्क और अन्य बुनियादी सुविधाएं निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप पाई गई हैं. साथ ही, परियोजना विकसित करने वाली कंपनी को सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव और संचालन से जुड़ी निर्धारित शर्तों का पालन जारी रखना होगा. फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब यूनिटेक प्रबंधन सोसायटी के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपने की तैयारी कर रहा है. यूनिटेक प्रबंधन का कहना है कि यह उपलब्धि लंबे समय से चल रहे प्रयासों का परिणाम है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में पर्यावरण को प्राथमिकता, बसई में पक्षियों की आवाजाही पर सर्वे शुरू

परिवार को मिली खुशी

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक Y. S. Malik ने कहा कि समूह लगातार लंबित परियोजनाओं को नियामकीय प्रक्रियाओं के अनुरूप पूरा करने के लिए काम कर रहा है. उनके अनुसार, हार्मनी को फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिलना न केवल कंपनी के लिए बल्कि यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों के लिए भी खुशी और संतोष का विषय है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.