तेज तूफान से हरियाणा में तबाही, गिरे पेड़ और खंभे; ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में गुरुवार- शुक्रवार की आधी रात के बाद मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव दिखाया. कई जिलों में तेज आंधी- तूफान और बारिश दर्ज की गई जहां हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे सड़कों पर गिर गए जिससे यातायात प्रभावित हुआ. फतेहाबाद में टूटे पेड़ों के कारण कई सड़कें जाम हो गईं जबकि टोहाना में तेज आंधी से 10 फीट ऊंची दीवार एक कार पर गिर गई.

BARISH

कुरुक्षेत्र में मकान की छत गिरने से मलबे में एक व्यक्ति के दबने की भी सूचना मिली है. इससे पहले सिरसा, सोनीपत, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर में भी तेज बारिश दर्ज की गई थी.

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कई स्थानों पर ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज- चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है. 13 जून से मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा लेकिन पूरी तरह राहत 15 जून के बाद ही मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में भाजपा की नई रणनीति, क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के इलाकों पर फोकस

गरज- चमक का अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद जैसे उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि के साथ गरज- चमक का अलर्ट जारी है. वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, हिसार और भिवानी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

अलग शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अंबाला 35.0°C 21.4°C
हिसार 40.2°C 32.5°C
करनाल 35.6°C 23.2°C
महेन्द्रगढ़ 43.0°C
रोहतक 44.5°C 25.8°C
भिवानी 45.0°C 24.0°C
गुरुग्राम 36.2°C 22.0°C
फरीदाबाद 44.2°C 28.6°C
झज्जर 37.5°C
जींद 38.1°C
कैथल 37.3°C 25.5°C
नूंह 37.4°C 28.5°C
पलवल 36.2°C 28.3°C
रेवाड़ी 37.1°C 29.7°C
सिरसा 42.9°C 31.6°C
सोनीपत 38.5°C 27.1°C
यमुनानगर 32.6°C
चरखी दादरी 38.4°C

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.